रायपुर में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी, 103 रुपये के पार पहुंचा

Petrol and diesel prices surge in Raipur, crossing Rs 103 petrol price khabargali

रायपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ने की संभावना है। ईंधन के दाम बढ़ने के बाद परिवहन खर्च और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में भी असर देखने को मिल सकता है। नए रेट लागू होने के बाद वाहन चालकों में चिंता बढ़ गई है। रायपुर में पेट्रोल के दाम 103 रुपये 48 पैसे हुए।  पेट्रोल और डीजल के नए दाम आज शुक्रवार (15 मई 2026) से लागू हो गए हैं। 

 पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ 

रायपुर के कई पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों की टंकियां भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचे। कई जगहों पर सुबह से ही लंबी कतारें नजर आईं। अचानक बढ़े दामों को लेकर लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की। वाहन चालकों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों ने घर का बजट बिगाड़ दिया है।

रायपुर में बढ़ी अफरा-तफरी

रायपुर में हालात सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं। कई इलाकों के पेट्रोल पंपों में दोपहर बाद पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया। इसके बाद लोगों को दूसरे पंपों की ओर जाना पड़ा, जहां पहले से ही भारी भीड़ मौजूद थी। वाहन चालकों का कहना है कि उन्हें कई किलोमीटर घूमने के बाद भी पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि कई पंपों में एक वाहन को तय लिमिट तक ही ईंधन दिया जा रहा है।

Category