रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ यंग थिंकर्स फ़ोरम द्वारा पंडरी स्थित PVR सिटी सेंटर मॉल में चर्चित हिंदी फ़िल्म “आख़िरी सवाल” की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस प्रदर्शन में युवाओं, शिक्षकों, प्राध्यापकों, सेवानिवृत्त अधिकारियों और छात्र वर्ग ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ राजनीतिक और सामाजिक चेहरे शामिल हुए:श्री प्रबल प्रताप जूदेव (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा छत्तीसगढ़)श्री सच्चिदानंद उपासने (अध्यक्ष, लोकतंत्र सेनानी संघ)श्री राजीव चक्रवर्ती (प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा)श्री उज्ज्वल दीपक (संयोजक, छत्तीसगढ़ यंग थिंकर्स फ़ोरम व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता)
राष्ट्र निर्माण और वैचारिक विमर्श पर केंद्रित कहानी
यह फ़िल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की भूमिका, उसकी विचारधारा और राष्ट्र निर्माण में योगदान से जुड़े वैचारिक सवालों को रेखांकित करती है। अभिनेता संजय दत्त सहित अन्य कलाकारों के सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।
सार्थक सामाजिक संवाद की शुरुआत
फ़िल्म ख़त्म होने के बाद दर्शकों ने राष्ट्रवाद, शिक्षा और सामाजिक दायित्व जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। आयोजकों के मुताबिक, यह आयोजन सिर्फ़ फ़िल्म प्रदर्शन तक सीमित नहीं था, बल्कि इसका उद्देश्य समाज में वैचारिक संवाद और चिंतन को बढ़ावा देना था। छत्तीसगढ़ यंग थिंकर्स फ़ोरम ने सभी आगंतुकों का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक व वैचारिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।
- Log in to post comments