रायपुर (खबरगली) राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन आज 7 अक्टूबर से इंडोर स्टेडियम किया जाएगा। दो दिवसीय वृहद राज्यस्तरीय रोजगार मेले 8720 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। मेले में मैन्युफैक्चरिंग, टेक्निकल, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, सेल्स एवं मार्केटिंग, बैंकिंग एवं फाइनेंस, ऑफिस वर्क, मानव संसाधन, कस्टमर सर्विस, हेल्थ एंड केयर, सिक्योरिटी, लॉजिस्टिक्स एवं डिलीवरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
इनमें मशीन ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टेक्नीशियन, मैकेनिकल इंजीनियर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, टेलीकॉलर, रिलेशनशिप मैनेजर, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा गार्ड, ड्राइवर, डिलीवरी बॉय, पिकर-पैकर तथा विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस एवं ट्रेनी सहित अनेक पद शामिल हैं। रिक्त पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग (बी.ई./बी.टेक.), कृषि स्नातक, सामान्य स्नातक तथा एमबीए, एमसीए सहित स्नातकोत्तर योग्यताधारी युवा पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
- Log in to post comments
