शर्मनाक : रक्षाबंधन के दिन रायपुर की दो सगी बहनों से 10 आरोपियों ने किया गैंगरेप

Shameful, Raipur's two real sisters were gang-raped by 10 accused, brutal incident in Bhansoj village, Raipur was returning to Rakhi dam on Thursday night, all accused arrested, main accused Poonam Thakur, son of BJP office-bearer of Mandirhasaud, Chhattisgarh, khabargali

भानसोज गांव में हैवानियत भरी घटना..गुरुवार रात राखी बांध लौट रहीं थीं रायपुर..सभी आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर (khabargali) रक्षाबंधन के पवित्र दिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बेहद शर्मनाक और हैवानियत भरा मामला सामने आया है। दस दरिंदों ने दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। एक पीडि़ता एक नाबालिग है। दुष्कर्म की घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है। इस मामले से यह समझ आता है कि अपराध करने वालों पर पुलिस का खौफ रह ही नहीं गया है।

घटना मंदिरहसौद थाना क्षेत्र के भानसोज - गोढ़ी रोड में तब हुई जब 19 वर्षीय युवती अपनी सगी छोटी बहन (16 वर्षीय) और एक युवक के साथ राखी त्योहार मनाकर स्कूटी में भानसोज के रास्ते वापस रायपुर आ रहे थे। तभी एक मोटर साइकिल में सवार तीन लोग आए। इन लोगों ने हाथ देकर रास्ता रोका। डरा-धमका कर प्रार्थिया के पास रखे मोबाइल फोन और पैसे को लूट लिए। इसी बीच पीछे से करीब चार मोटर साइकिल में और लड़के आ गए। युवक की पिटाई के बाद आरोपी प्रार्थिया और उसकी बहन को जान से मारने की धमकी देकर एक मोटर साइकिल में बिठाकर सड़क से कुछ दूर घसीट कर ले गए और लड़कों ने उनके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया।

घटनास्थल से बचने के बाद देर रात में पीडि़त अपने घर पहुंचे और परिजनों के घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाना मंदिर हसौद में 31 अगस्त की रात तकरीबन 1 बजे प्रार्थिया ने अपने परिजनों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाअधिकारी मंदिरहसौद थाना और मौके पर पहुंचे। कुछ घंटे के अंदर पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी नशे के आदी हैं।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

 पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा उर्फ सोनू, देवचरण धीवर, लक्ष्मी ध्रुव, प्रहलाद साहू, कृष्णा साहू, युगल किशोर को गिरफ्तार किया है। इनमें से 5 आरोपी पिपरहट्टा गांव के हैं और शेष आरोपी बोरा, उमरिया और टेकारी गांव के हैं।

बलात्कार के मामले में 15 दिन पहले जमानत पर छूटा है मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ थाना मंदिरहसौद और आरंग में 5 मामले पंजीबद्ध हैं। वर्ष 2019 में हत्या के मामले में रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वर्ष 2022 में बलात्कार के मामले में रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर फिर जेल भेजा था, जो 17 अगस्त 2023 को जमानत पर रिहा हुआ है। जेल से छूटने के कुछ ही दिन के अंदर फिर से ऐसी घिनौनी को अंजाम दिया है।