तेज रफ्तार डीसीएम और कार के बीच भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 5 गंभीर घायल

तेज रफ्तार डीसीएम और कार के बीच भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 5 गंभीर घायल खबरगली 3 people killed, 5 seriously injured in collision between high speed DCM and car hindi news latest news khabargali

फर्रुखाबाद (खबरगली) फर्रुखाबाद जिले में बीती देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार डीसीएम और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हुई।  घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।  हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। 

बता दें कि घटना इटावा-बरेली हाइवे पर गांव भाऊपुर खुर्द के पास उस वक्त घटी, जब काम खत्म कर कुछ युवक कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान डीसीएम और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हुई।  घटना इतनी भयानक थी कि घटना में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसा होता देख मौके से गुजर रहे राहगीर रुके और घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस ने इलाज के लिए लोहिया अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।  घायलों में 3 लोगों की हालत गंभीर देख सैफई रेफर किया गया है. मृतकों की पहचान मोहित, टीटू और विराट के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों की लाश को पीएम के लिए भेजा है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। 

Category