तेंदूपत्ता संग्राहकों का समय पर हो भुगतान: वन मंत्री अकबर हो भुगतान: वन मंत्री अकबर

तेंदू पत्ता संग्राहक, ख़बरगली, मो अकबर

राज्य में अब तक 2.61 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण

 रायपुर (khabargali) वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य तेजी से जारी है। यहां चालू सीजन के दौरान अब तक लक्ष्य का लगभग 15 प्रतिशत अर्थात् 105 करोड़ रूपए की राशि के 2 लाख 61 हजार 350 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है। वन मंत्री अकबर ने संग्राहकों को तेंदूपत्ता के संग्रहण कार्य का समय पर सही-सही भुगतान सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें वन मण्डलवार बीजापुर में 2 करोड़ 72 लाख रूपए की राशि के 6 हजार 803 मानक बोरा, सुकमा में 14 करोड़ 65 लाख रूपए के 36 हजार 615 मानक बोरा, दंतेवाड़ा में एक करोड़ 45 लाख रूपए के 3 हजार 612 मानक बोरा तथा जगदलपुर में 4 करोड़ 20 लाख रूपए के 10 हजार 512 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है। इसी तरह दक्षिण कोण्डागांव में 4 करोड़ 58 लाख रूपए के 11 हजार 453 मानक बोरा, केशकाल में 5 करोड़ 83 लाख रूपए के 14 हजार 579 मानक बोरा, नारायणपुर में 3 करोड़ 76 लाख रूपए के 9 हजार 395 मानक बोरा, भानुप्रतापपुर में 49 लाख रूपए के एक हजार 233 मानक बोरा, पश्चिम भानुप्रतापपुर में 23 लाख रूपए के 576 मानक बोरा और कांकेर में 6 करोड़ 71 लाख रूपए के 16 हजार 770 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया है।

वन मण्डलवार राजनांदगांव

वन मण्डलवार राजनांदगांव में 2 करोड़ 75 लाख रूपए की राशि के 6 हजार 869 मानक बोरा, खैरागढ़ में 2 करोड़ 62 लाख रूपए के 6 हजार 547 मानक बोरा, बालोद में 3 करोड़ 20 लाख रूपए के 7 हजार 998 मानक बोरा तथा कवर्धा में 2 करोड़ 84 लाख रूपए के 7 हजार 108 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हुआ है। धमतरी में 2 करोड़ 57 लाख रूपए के 6 हजार 426 मानक बोरा, गरियाबंद में 15 करोड़ 57 लाख रूपए के 38 हजार 917 मानक बोरा, महासमुन्द में 13 करोड़ 72 लाख रूपए के 34 हजार 292 मानक बोरा तथा बालौदाबाजार में 2 करोड़ रूपए के 5 हजार 6 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है। इसी तरह वन मण्डलवार बिलासपुर में एक करोड़ 28 लाख रूपए के 3 हजार 188 मानक बोरा, मरवाही में 12 लाख रूपए के 299 मानक बोरा, जांजगीर-चांपा में 62 लाख रूपए की एक हजार 546 मानक बोरा, रायगढ़ में 5 करोड़ 37 लाख रूपए के 13 हजार 422 मानक बोरा, धरमजयगढ़ में 3 करो़ड़ 98 लाख रूपए के 9 हजार 945 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया है। इसके अलावा कोरबा में एक करोड़ 90 लाख रूपए के 4 हजार 751 मानक बोरा और कटघोरा में 45 लाख रूपए के एक हजार 129 मानक बोरा, जशपुर नगर में 29 लाख रूपए के 734 मानक बोरा, मनेन्द्रगढ़ में 56 लाख रूपए के एक हजार 411 मानक बोरा तथा सरगुजा में 9 लाख रूपए के 213 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।

Category