टोक्यो पैरालंपिक: हाई जंप में निषाद ने सिल्वर व डिस्कस थ्रो में विनोद ने ब्रॉन्ज मेडल जीता

Tokyo Paralympics, Vinod Kumar, Discus Throw, Bronze Medal, Nishad Kumar, High Jump, India, Silver Medal, Bhavina Patel in Table Tennis, Asian Record, Khabargali

टोक्यो (khabargali) टोक्यो पैरालंपिक में एक ही दिन में भारत ने तीसरा मेडल अपने नाम कर लिया है। विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया है। विनोद 19.91 मीटर का थ्रो फेंककर एशियाई रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। विनोद सिल्वर के काफी करीब थे, लेकिन आखिरी क्षणों में वह चूक गए और उनको कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। इससे पहले निषाद कुमार ने हाई जंप में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया, जबकि टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने पैरालंपिक 2020 में देश का खाता सिल्वर से खोला। टोक्यो में खेले जा रहे पैरालिंपिक खेलों में भारत के निषाद कुमार ने इतिहास रच दिया है।  उन्होंने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता। शानदार प्रतिभा के धनी निषाद कुमार शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 3 में पहुंचे थे।उनका मुकाबला अमेरिका के 2 एथलीट से था. निषाद कुमार ने रविवार को टोक्यो पैरालंपिक की पुरूषों की ऊंची कूद टी46 स्पर्धा में एशियाई रिकार्ड के साथ रजत पदक जीता। कुमार ने 2.06 मीटर की कूद लगाकर एशियाई रिकार्ड बनाया और दूसरे स्थान पर रहे।अमेरिका के डलास वाइज को भी रजत पदक दिया गया, क्योंकि उन्होंने और कुमार दोनों ने समान 2.06 मीटर की कूद लगायी। एक अन्य अमेरिकी रोडरिक टाउनसेंड ने 2.15 मीटर की कूद के विश्व रिकार्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया।