उन्नाव (खबरगली) सोहरामऊ थाना क्षेत्र में (लखनऊ-कानपुर हाइवे) भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर होने से ये हादसा हुआ। टक्कर के बाद एक ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद डाला। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें पति-पत्नी और दो मासूम बच्चे शामिल हैं. इधर हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। CCTV फुटेज की मदद से आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक ये घटना बुधवार रात करीब साढ़ 11 बजे की है। जब चारो वैवाहिक कार्यक्रम से शामिल होकर लौट रहे थे। इस बीच बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मारने के बाद भागने की प्रयास में अपने चपेट में ले लिया।
बताया जा रहा है कि हाईवे पर बाइक में ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी की बाइक के तो परखच्चे उड़ गए। वहीं शवों के भी चीथड़े उड़ गए। एक साथ चार मौतों से घर में कोहराम मच गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में शवों को किनारे कराया। जिसके बाद चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है।
- Log in to post comments