4 dead.hindi news latest khabargali

उन्नाव (खबरगली) सोहरामऊ थाना क्षेत्र में (लखनऊ-कानपुर हाइवे) भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर होने से ये हादसा हुआ।  टक्कर के बाद एक ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद डाला। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है।  जिसमें पति-पत्नी और दो मासूम बच्चे शामिल हैं. इधर हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।  CCTV फुटेज की मदद से आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।