आज से कांग्रेस की ‘‘न्याय यात्रा’ प्रारंभ

justice journey
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किरन्दुल में हरी झण्डी दिखाकर न्याय यात्रा की शुरूआत की।

  • प्रदेश की जनता के साथ अब तक किए न्याय का प्रचार-प्रसार करेंगे।

रायपुर। (Khabargali) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  की घोषित न्यूनतम आय योजना (NYAY-न्याय) के प्रचार-प्रसार हेतु आज  31 मार्च  को दंतेवाड़ा में माता दंतेश्वरी के दर्शन पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किरन्दुल में हरी झण्डी दिखाकर न्याय यात्रा की शुरूआत की।

मोर्चा संगठनों के प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी और प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन ने पत्रकारवार्ता में बताया कि - इस न्याय यात्रा के पूरे कार्यक्रम की जवाबदारी 3 मोर्चा संगठनों महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई को सौपी है। न्याय यात्रा में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कोको पाढ़ी और महेन्द्र गंगोत्री पूरे समय न्याय यात्रा करेंगे।

पत्रकार वार्ता में बताया गया कि राष्ट्रीय  अध्यक्ष राहुल गांधी की घोषणा के अनुसार देश के 20 प्रतिशत आबादी जिसमें 25 करोड़ लोग एवं 5 करोड़ परिवार के खातों में सीधे हर माह 6000 रू. जो कि वर्ष में 72000 रू. का सीधा लाभ मिलेगा। बताया गया कि न्याय य़ात्रा में प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा 2500 रू. समर्थन मूल्य में धान की खरीदी,  20 लाख से अधिक किसानों परिवारों के अल्पकालीन कृषि ऋण माफ और तेंदूपत्ता संग्रहण का पारिश्रमिक भी 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति बोरा करना साथ ही वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी की व्यवस्था ही जनता के साथ  न्याय है।  न्याय यात्रा को सभी विधानसभा क्षेत्रों तक ले जाने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। सभी स्थानों पर न्याय यात्रा के कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधी भाग लेंगे।

प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी, एम.ए. इकबाल, सुरेन्द्र वर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश शर्मा, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी, महिला कांग्रेस उषा रज्जन श्रीवास्तव, वंदना राजपूत उपस्थित थे।

Image removed.