अदिति भगत ने फूलों एवं धान के छिलकों से बनाई आकर्षक रंगोली

aditi bhagat rangoli

कक्षा 6 में अध्ययनरत अदिति भगत ने बनाई eco friendly रंगोली 

aditi bhagat ki rangoli

रायपुर (khabargali) माना जाता है कि किसी भी शुभ काम को करने से पहले आंगन में या मुख्य द्वार में रंगोली बनाना काफी शुभ होता है। हमारे देश में यूं तो कई मौकों पर रंगोली बनाने की परंपरा है।  ऐसे ही दीपावली के शुभ अवसर पर भी रंगोली बनाई जाती है। आज बदलते दौर के साथ रंगोली बनाने के तरीके भी बदल चुके हैं।  रंगों के साथ फूलों से और धान के छिलकों से भी बेहतरीन रंगोली बनाई जा सकती है।  ऐसी ही आकर्षक रंगोली न्यू गायत्री नगर में निवास करने वाली अदिति भगत ने जब बनाई तो शाम से देर रात तक अदिति की eco friendly रंगोली की और रंगोली के साथ फोटो खिंचाने की लोगों में होड़ सी लग गई।  रंगोली देख हर कोई आश्चर्य चकित था कि आखिर कक्षा 6 में पढ़ने वाली अदिति ने ऐसी eco friendly  आकर्षक रंगोली कैसे बनाई।  कृष्णा पब्लिक स्कूल के कक्षा 6 में अध्ययनरत अदिति भगत के पापा अजय भगत जो अपेक्स बैंक, पंड़री ब्रांच मैनेजर के पद पर हैं ने खबरगली को बताया कि अदिति ने बिना अपनी मम्मी की मदद से यह रंगोली तैयार की। वहीं अदिति ने बताया कि इस रंगोली बनाने की प्रेरणा उसे अपनी मम्मी प्रीति भगत से मिली हैं जिन्होंने उसे हमेशा रचनात्मक कार्यों के लिए मार्गदर्शन दिया है। 

aditi bhagat rangoli 3aditi bhagat rangoli 4