अरशद की पुस्तक ‘मैं देश नहीं झुकने दूंगा’ का विमोचन

Book based on the welfare schemes of Prime Minister Narendra Modi, I will not let the country bow down, author, Arshad Ali, Maharashtra BJP State President Chandrashekhar Bawankule, invited member of Maharashtra BJP State Executive, Khabargali

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने

Book based on the welfare schemes of Prime Minister Narendra Modi, I will not let the country bow down, author, Arshad Ali, Maharashtra BJP State President Chandrashekhar Bawankule, invited member of Maharashtra BJP State Executive, Khabargali

मुंबई (khabargali) युवा लेखक और भाजपा नेता अरशद अली ने ‘मैं देश नहीं झुकने दूंगा’ नामक पुस्तक लिखी है। इस पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए पिछले 10 वर्षों में किए गए कल्याणकारी कार्यों का उल्लेख किया गया है। पिछले दिनों प्रदेश कार्यालय मुंबई में महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इसका विमोचन किया। अरशद अली वर्तमान में महाराष्ट्र की भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में निमंत्रित सदस्य भी है।

इस अवसर पर महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि इस पुस्तक को महाराष्ट्र के सभी लोकसभा क्षेत्रों के साथ-साथ देशभर की अन्य लोकसभा में भी आम लोगों तक पहुचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं से देश के सभी पिछड़े समुदायों को मुख्यधारा में लाया है। इस पुस्तक को अरशद अली ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन मे लिखा है।

बता दें कि 38 वर्षीय अरशद अली ने राष्ट्र निर्माण की विचारधारा को प्रथम रखते हुए भाजपा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

 अल्पसंख्यक मोर्चा के सचिव भी रहे

Book based on the welfare schemes of Prime Minister Narendra Modi, I will not let the country bow down, author, Arshad Ali, Maharashtra BJP State President Chandrashekhar Bawankule, invited member of Maharashtra BJP State Executive, Khabargali

अरशद अली का जन्म आठ अक्टूबर 1985 को मध्यप्रदेश के नवगठित जिले के ग्राम मोहगांव हवेली में हुआ था। वे पिछले कई वर्षों से मुंबई में आइटी प्रोफेशनल के रूप में कार्यरत हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश सचिव पद पर रहते हुए उन्होंने महाराष्ट्र के कई जिलों में प्रवास कर पार्टी व संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव कोशिश की।

संपर्क : लेखक अरशद अली, मोबाइल 9833344789