बड़ी खबर: मोदी कैबिनेट में ये 43 नेता बनेंगे मंत्री, 11 मंत्रियों की हुई छुट्टी..यहां पढ़ें सबके नाम

Prime Minister Narendra Modi's cabinet, Modi cabinet, Jyotiraditya Scindia, Pashupati Kumar Paras, Bhupinder Yadav, Anupriya Patel, Shobha Karandlaje, Meenakshi Lekhi, Ajay Bhatt and Anurag Thakur, Khabargali

नई दिल्ली (khabargali) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का आज विस्तार बुधवार शाम 6 बजे होने जा रहा है। आज होने वाले शपथग्रहण कार्यक्रम में 43 मंत्री शपथ लेंगे। इन मंत्रियों नें जहां कुछ नए चेहरें होंगे तो वहीं कुछ पुराने चेहरे भी शामिल होगें। इस विस्तार में कुछ राज्य स्तर के मंत्रियों का प्रोमोशन होगा और उन्हें कैबिनेट रैंक का मंत्री बनाया जाएगा, ऐसे में वे भी नए सिरे से मंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी कैबिनेट में फिलहाल 53 मंत्री शामिल हैं, जबकि उसमें अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं। इस तरह से देखा जाए तो पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में अभी 28 और मंत्री बनाए जाने की संभावना है। कैबिनेट विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने निवास पर भावी मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। जो 43 नेता आज मंत्री पद की शपथ लेंगे उनके नाम जारी हो गए हैं। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंदर यादव अनुप्रिया पटेल, शोभा करांडलाजे, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट और अनुराग ठाकुर आदि नेताओं के नाम शामिल हैं।

ये हैं वे 43 नेता जो बनेगें मंत्री

नाराणय राणे, सर्वानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसांद सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरेन रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडविया, भूपेंद्र यादव, परषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शन विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायाणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, देवू सिंह चौहान, भगवंत खुबा, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिक, सुभास सरकार, भगवती किशोर कराड, राजकुमार रंजन सिंह, भारती पवार, विश्वेशवर तुडु, शांतुनु ठाकुर, मुंजापारा महेंद्राभाई, जॉन बरला, डॉ एल मुरुगन, नीतीश परमानिक।

अब तक 11 मंत्रियों की हुई छुट्टी

कैबिनेट विस्तार से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन समेत दर्जन भर मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में निशंक और हर्षवर्धन के अलावा स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौधरी, महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी, उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, प्रताप सारंगी और रतन लाल कटारिया से भी इस्तीफा लिया जा चुका है। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था। उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।

यूपी से चार चेहरों को मिल सकती है जगह

प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट विस्तार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के चार चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। इन चेहरों में से दा को कैबिनेट और दो को राज्य मंत्री का पद दिया जा सकता है। अभी तक यूपी से जिन नामों की चर्चा हो रही है, उसमें अनुप्रिया पटेल और कौशांबी से सांसद विनोद सोनकर का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। वहीं खीरी से सांसद अजय कुमार मिश्र और राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा का भी नाम लिस्ट में बताया जा रहा है। सभी प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे हैं।

मोदी की टीम में युवाओं को वरीयता

राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, मंत्रिमंडल में बदलाव के बाद ये मोदी की सबसे युवा और टैलेंटेड टीम होगी। मोदी के मंत्रिमंडल में आज शामिल होने वाले मंत्रियो में 12 अनुसूचित जाति, 8 आदिवासी और 27 पिछड़े वर्ग से हो सकते हैं।