बलौदाबाजार में बेटे ने की मां की हत्या, फिर थाने में किया सरेंड, इलाके में फैली सनसनी

 In Balodabazar, a son murdered his mother and then surrendered at the police station, causing a sensation in the area. big news hindi news balodabazar crime news khabargali

बलौदाबाजार (खबरगली) छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाठापारा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना में कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। जिस बेटे को मां ने प्यार से पाला-पोसा, वही उसका कातिल बन गया। मामूली विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि घर का माहौल मातम में बदल गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के कारण एक कलयुगी बेटे ने अपनी 65 साल की मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे मामले ने और भी गंभीर रूप ले लिया। यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मगरवाय ग्राम की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी बेटे को तत्काल हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। 

घर के अंदर मिला शव 

घर के अंदर महिला का शव गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसके सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं।  प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पटिया से किया जानलेवा हमला 

मृतका की पहचान बेबी बाई वर्मा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम धनेश्वर प्रसाद वर्मा (42 वर्ष) बताया जा रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने लकड़ी के पटिया से अपनी मां बुरी तरह हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

आरोपी ने खुद को किया पुलिस के हवाले 

घटना के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।  हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। साथ ही, घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था, इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 
 

Category