भाजपा के सत्ता मे आते ही, घोटालो की होगी जांच, दोषी जाएंगे जेल: शाह

Union Home Minister Amit Shah, election meeting in the garden of Jashpur Legislative Assembly, Chhattisgarh Assembly Elections, Khabargali

जशपुरनगर (khabargali) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जिले के जशपुर विधान सभा के बगीचा मे चुनावी सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर मतानांतरण कराने वालों को प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी हालत मे जोर जबरदस्ती और प्रलोभन से आदिवासियों से मतानांतरण होने नहीं देगी। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार मे कई घोटाला उजागर हो चुके है। भाजपा की सरकार बनते ही इन सभी घोटालो की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा। छत्तीसगढ़ की नक्सल समस्या का उल्लेख करते हुए कहा की भाजपा की सरकार अगले 5 साल मे, प्रदेश को पूरी तरह से नक्सल मुक्त करेगी। अपने सम्बोधन मे अमित शाह ने भाजपा के संकल्प पत्र मे किये गए वायदो का भी जिक्र किया।

अपने सम्बोधन मे अमित शाह ने कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी पर राम मंदिर के बहाने निशाना साधा। उन्होंने कहा की राहुल गांधी, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से राम मंदिर निर्माण की तिथि पूछा करते थे। अब बता रहे है की जनवरी 2024 मे राम मंदिर मे की प्राण प्रतिष्ठा कर, आम लोगो के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा की राहुल गांधी तो राम लला के दर्शन के लिए नहीं जाएंगे, लेकिन प्रधान मंत्री मोदी ने देश के गरीब जनता के लिए निशुल्क दर्शन की व्यवस्था कर दी है।