CBSE ने जारी किए 10वीं के नतीजे, बेटियों ने मारी बाजी

cbsc result

cbseresults.nic.in पर देखें रिजल्ट

  1. - कुल 91.10 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। रिजल्ट पिछली बार से 4.40 % अच्छा रहा। पिछली बार 86.70 फीसदी ही पास हुए थे।
  2. - तिरुवनंतपुरम रीजन ने 12वीं की तरह 10वीं में भी टॉप किया है। तिरुवनंतपुरम का रिजल्ट 99.85 फीसदी रहा।
  3. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी को मिले 82% मार्क्स

रायपुर (खबरगली)  केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोमवार दोपहर को सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2019 ( CBSE 10th Result 2019) घोषित कर दिया। सीबीएसई (CBSE) 10वीं की परीक्षाएं देने वाले स्टूडेंट्स अपने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2019 (CBSE 10th result 2019) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2019 में टॉपर कुल 13 हैं। इन्होंने 500 अंक में से 499 अंक हासिल किए हैं। वहीं, तिरुवनंतपुरम रीजन ने 12वीं की तरह 10वीं में भी टॉप किया है। तिरुवनंतपुरम का रिजल्ट 99.85 फीसदी रहा।
दूसरे स्थान पर 25 स्टूडेंट्स आए हैं। इन सबने 498 मार्क्स हासिल किए हैं।
सीबीएसई 10वीं के नतीजों में केंद्रीय मंत्री और अमेठी सीट से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी की बेटी को 82% मार्क्स मिले हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर लिखा कि दसवीं के नतीजे आ चुके हैं। बेटी को 82% मार्क्‍स मिले। गर्व है कि चुनौतियों के बावजूद उसने अच्छा किया।
इस बार नतीजों में छात्राओं का दबदबा रहा है। साल 2019 के रिजल्ट में 92.45% छात्राओं ने सफलता हासिल की है। वहीं, छात्राओं का पास फीसदी 90.14% रहा है। पिछले साल छात्राओं का पास फीसदी 88.67 और छात्रों को 85.32% रहा था।
 गौरतलब है कि सीबीएसई ने 2 अप्रैल को 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए थे। रिजल्ट 83.4% रहा। पिछली कई बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 79.40 प्रतिशत लड़कों की तुलना में 88.70 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं। इस साल बड़ी संख्या में लड़कियों ने टॉप करके इतिहास बनाया है।