हाई कोर्ट में डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती परीक्षा, 9856 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Data Entry Operator recruitment exam in High Court; 9,856 candidates to appear raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की ओर से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 28 जून को प्रथम चरण (एचडीईओ-26) की परीक्षा होगी। जो कि सुबह 10 बजे से 12.15 बजे तक एवं पीएटी/पीव्हीपीटी. प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक होगी। जिले के 35 केंद्रों में होने वाली परीक्षा में कुल 9856 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

सुरक्षा और निगरानी की विशेष व्यवस्था

परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण 28 जून की सुबह 7 बजे से जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से किया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा और निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित रहे।


 

Category