जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए हो रहा पार्क का निर्माण: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री अकबर

Minister of Biodiversity Parks, Forest and Climate Change, Mohammad Akbar, Chhattisgarh, Khabargali

राज्य में 24 स्थलों के 5 हजार 700 हेक्टेयर रकबा में जैव विविधता पार्क का निर्माण प्रगति पर

रायपुर (khabargali)वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा राज्य में जैव विविधता के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए हर जिले में एक-एक जैव विविधता पार्क के निर्माण का लक्ष्य है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि राज्य में जैव विविधता पार्काें का निर्माण मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण साबित होगा।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि इसके तहत राज्य के 24 स्थलों में लगभग 5 हजार 700 हेक्टेयर क्षेत्र में जैव विविधता पार्क का निर्माण किया जा रहा है। राज्य में जैव विविधता पार्क का निर्माण क्षेत्र में समस्त विविधताओं को संरक्षित करने एवं स्थानीय लोगों में उनके जिले में उपलब्ध जैव विविधता से परिचय कराने के लिए किया जा रहा है। साथ ही जैव विविधता के संरक्षण में स्थानीय लोगों को जोड़ने का प्रयास भी इसका महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

इस संबंध में कैम्पा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि राज्य में दो चरणों में वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 में स्वीकृत 50 करोड़ रूपए की राशि से 20 वन मण्डलों में 24 जैव विविधता पार्क का निर्माण प्रगति पर है। इनमें वन मण्डल बस्तर में 5 करोड़ 20 लाख रूपए की राशि से 340 हेक्टेयर रकबा में जैव विविधता पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इसी तरह वन मण्डल सुकमा में 01 करोड़ रूपए की राशि से 546 हेक्टेयर, इंद्रावती टाईगर रिजर्व बीजापुर में 2 करोड़ रूपए और वन मण्डल सरगुजा में 2 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि से 433 हेक्टेयर रकबा में जैव विविधता पार्क का निर्माण प्रगति पर है। वन मण्डलवार रायपुर में 5 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि से 677 हेक्टेयर, राजनांदगांव में 2 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि से 86 हेक्टेयर, कांकेर में 3 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि से 404 हेक्टेयर और बिलासपुर में 2 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि से 280 हेक्टेयर रकबा में जैव विविधता पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इसी तरह वन मण्डलवार बलौदाबाजार में 3 करोड़ रूपए से 562 हेक्टेयर, धमतरी में 2 करोड़ 50 लाख रूपए से 1000 हेक्टेयर, रायगढ़ में 3 करोड़ रूपए से 100 हेक्टेयर तथा कोरबा में 2 करोड़ रूपए की राशि से 200 हेक्टेयर रकबा में जैव विविधता पार्क का निर्माण प्रगति पर है। वन मण्डलवार जशपुर में 2 करोड़ रूपए से 170 हेक्टेयर, केशकाल में 01 करोड़ से 7 हेक्टेयर, दक्षिण कोण्डागांव में 2 करोड़ 50 लाख से 175 हेक्टेयर तथा बालोद में 2 करोड़ रूपए की राशि से 358 हेक्टेयर रकबा में जैव विविधता पार्क का निर्माण किया जा रहा है। वन मण्डलवार मनेन्द्रगढ़ में 2 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि से 100 हेक्टेयर, मरवाही में 2 करोड़ रूपए की राशि से 83 हेक्टेयर, कवर्धा में 35 लाख रूपए की राशि से 6 हेटेयर तथा जांजगीर-चांपा में 2 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि से 172 हेक्टेयर रकबा में जैव विविधता पार्क का निर्माण किया जा रहा है।

Category