
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सेवा दल डॉ. नेहाल खान जनरल सेक्रेटरी कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड ने दी जानकारी
रायपुर (khabargali) काढ़ाड़ीह की विभिन्न जनसमस्याओं का निगम के द्वारा निराकरण नहीं होने के कारण कालोनीवासीयों में निगम के प्रति भारी नाराजगी है पहली प्रमुख समस्या कालोनी के बिल्डिंग का हर ब्लाक जर्जर हालत में है जगह-जगह प्लास्टर निकल रहा है वर्षा पानी से सीपेज हो रही है पाईप टूट फुट रही है। कालोनी में साफ सफाई नहीं हो रही है वहीं सेनेटरी का बुरा हाल है कॉलोनीवासी त्रस्त है। कॉलोनी के अंदर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बारीश से कीचड़ हो गया है। गोकुल नगर से काठाडीह तक सभी स्ट्रीट लाईट रात्रि में बंद रहती है। नागरिक गण अंधेरे में प्रतिदिन दुर्घटना के शिकार हो रहे है। शहर के विभिन्न मोहल्ले का गंदा कचड़ा डंप किया जा रहा है, जिसके कारण बदबू फैल रही है आस-पास के रहने वाले लोगों में गंभीर बीमारी से ग्रसित होने का प्रबल संभावना बनी हुई है।
इन सभी समस्याओ को लेकर नागरिकगण जोन क्र.06 के जिम्मेदार अधिकारियो से अनेको बार मिलके अवगत करा चुके है किन्तु अब तक समस्याओं का किसी भी प्रकार का निराकरण नहीं किया गया है। लेकिन अब कॉलोनीवासियों ने कांग्रेस जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर निगम मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है वही नगर निगम आयुक्त से मिलकर सभी प्रमुख समस्याओं के संबंध में चर्चा करेंगे ।
एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति मे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता एवम वर्तमान प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त सचिव शेख शकील एवं साथ में कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव डॉ. नेहाल खान, ने जानकारी दी है।
- Log in to post comments