"कलरी पयतू" खेल में खेलो इण्डिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी रायपुर की कनिष्का

Kanishka Shrivas, Kalari Paytu Sports, Ancient Martial Art, Khelo India, National Competition, Gurugram Haryana, Martyr Vinod Choubey Award, Martial Arts Guru Sensei Anees Memon, Thai Boxing, Muay Thai, Bodybuilder player Rajeshwar Shrivas, Kendriya Vidyalaya Raipur, etc. Shakti  Women's Upgradation Society, Khabargali

रायपुर जिला खेल जगत का सितारा बन उभरी कनिष्का श्रीवास

रायपुर (khabargali) फरवरी 2022 के प्रथम सप्ताह में गुरुग्राम हरियाणा में आयोजित होगा कलरी पयतू खेल की ""खेलो इण्डिया"" राष्ट्रीय प्रतियोगिता जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी रायपुर की कनिष्का श्रीवास। उल्लेखनीय है कि "कलरी पयतू" खेल केरल (भारत) का प्राचीन मार्शल आर्ट है जिसे खेल मंत्रालय भारत शासन द्वारा SAI के माध्यम से प्रमोट किया जा रहा है। विगत सप्ताह 18 से 20 नवंबर 2021 को दल्लीराजहरा जिला बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय कलरी पयतू प्रशिक्षण शिविर में कलरी पयतू फेडरेशन के महासचिव एवं केरल से आये तीन प्रशिक्षकों ने प्रदर्शन के आधार पर राज्य के 10 खिलाड़ियों का किया चयन किया गया जिनमें बालोद और कोरबा से तीन तीन तथा रायपुर सहित दुर्ग, बिलासपुर एवं बस्तर से एक एक खिलाड़ी चयनित हुए हैं।

खेल क्षेत्र में छ ग शासन द्वारा दिये जाने वाले शहीद विनोद चौबे सम्मान से सम्मानित और छ ग के ख्यातिप्राप्त मार्शल आर्ट गुरु सेंसेई अनीस मेमन की शिष्या कनिष्का श्रीवास कराते में प्रोबेशनरी ब्लेक बेल्ट तथा कराते की राष्ट्रीय खिलाड़ी साथ ही थाई बॉक्सिंग और म्यू थाई की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। छ ग विद्युत मंडल गुढ़ियारी में कार्यरत तथा कृष्णा नगर गुढ़ियारी निवासी राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर खिलाड़ी राजेश्वर श्रीवास की सुपुत्री है कनिष्का जिसका निक नाम ""नैना"" है।

Kanishka Shrivas, Kalari Paytu Sports, Ancient Martial Art, Khelo India, National Competition, Gurugram Haryana, Martyr Vinod Choubey Award, Martial Arts Guru Sensei Anees Memon, Thai Boxing, Muay Thai, Bodybuilder player Rajeshwar Shrivas, Kendriya Vidyalaya Raipur, etc. Shakti  Women's Upgradation Society, Khabargali

वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय रायपुर की कक्षा 9वीं की छात्रा कनिष्का का ""आदि शक्ति नारी उन्नयन संस्था"" की अध्यक्ष अंजना वर्मा, अमन यादव और बॉलीवुड सेलिब्रिटी पायल पाणिग्राही के करकमलों से सम्मान किया गया।

Category