खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार पिकअप, 10 लोगों की मौत, 23 घायल, 4 गंभीर लाए गए एम्स रायपुर

A high speed pickup collided with a parked truck, 10 people died, 23 injured, 4 seriously injured, brought to AIIMS Raipur, A pickup collided with a parked truck in Kathia village of Bemetara, Chhattisgarh, Khabargali

मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

बेमेतरा (khabargali) बेमेतरा के कठिया गांव में खड़े ट्रक से पिकअप जा टकराई, इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई वहीं 4 गंभीर लोगों को रायपुर एम्स में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। सिमगा के गांव तिरैया में छटी कार्यक्रम का आयोजन था जिसमें शामिल होने 35 लोग पिकअप में सवार होकर सिमगा गए थे लौटते वक्त देर रात करीब 2 बजे यह हादसा हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि आसपास के लोग सन्न रह गए।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की जानकारी मिलते ही बेमेतरा के कलेक्टर और विधायक जिला अस्पताल पहुंचे, उन्होंने गंभीर रुप से 4 घायलों को रायपुर एम्स अस्पताल में भिजवाने में मदद की जहां उनका इलाज जारी है। घायलों को बेमेतरा अस्पताल लाया गया वहीं मृतकों के शव को सिमगा अस्पताल में रखा गया है। मृतकों में 5 महिला और 3 बच्चे है इनमे दो जुड़वा बहनें शामिल है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मिडिया हैंडल & पर लिखा है कि बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बेमेतरा के पथर्रा गांव के 8 लोगों के निधन एवं 20 लोगों के घायल होने की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश जि़ला प्रशासन को दिए गए है। मृतको के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

इनकी हुई मौत

हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है जिनमें, भूरी निषाद (उम्र 50), नीरा साहू महिला (55 वर्ष), गीता साहू महिला (60 वर्ष), अग्निया साहू पति हगरु साहू महिला (60 वर्ष), मधु साहू पिता दिलीप साहू बालिका (5 वर्ष), खुशबू साहू पति दिलीप साहू महिला (39 वर्ष), रिकेश निषाद बालक (6 वर्ष) ट्विंकल निषाद बालिका (6 वर्ष) है।

23 लोग घायल

(1) कु. निशा यादव पिता जफला यादव बालिका उम्र 12 साल (2) श्री मति मालती यादव पति विश्राम साहू महिला उम्र 38वर्ष (3) डिंपल पति राजेश साहू उम्र बालिका 13वर्ष (4)कविता पति तिजराम साहू महिला 40वर्ष (5)सुकिया बाई पति रमेश देवांगन महिला 40वर्ष (6)दुखिया बाई पति रामनाथ यादव महिला 45वर्ष (7)हेमलता साहू पिता डुलेस्वर साहू बालिका 14वर्ष (8) कु रेणुका साहू पति राजेंद्र साहू बालिका 14वर्ष (9)उर्मिला बाई पति सुशील साहू महिला उम्र 50वर्ष (10) उषा साहू पति संजय साहू महिला उम्र42वर्ष (11) प्रेमु साहू पिता भीखम साहू पुरुष 36वर्ष (12) लोकेश साहू पुरुष 20 वर्ष (13) सुनीता साहू महिला 50 वर्ष (14) रत्ना साहू महिला 50 वर्ष (15) पूर्णिमा साहू बालिका 8वर्ष (16) दीपिका साहू बालिका 12 वर्ष (17) लोकपाल साहू बालक 12 वर्ष ,(18) पुन्नी यादव महिला 60 वर्ष (19) अहिल्या बाई महिला 55 साल (20) रामेश्वरी साहू महिला 28 वर्ष (21) सोनबती महिला 60 वर्ष (22) अज्ञात महिला 55 वर्ष (23 )अज्ञात महिला 50 वर्ष

Category

Related Articles