रायपुर (खबरगली ) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परिणामों में रायपुर के एम.जी.एम (MGM) हायर सेकेंडरी स्कूल, गायत्री नगर के विद्यार्थियों ने अपनी स्वर्णिम सफलता का परचम लहराया है। स्कूल की छात्रा ख्याति चंद्राकर ने 97.6% अंक प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
ख्याति के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का मान बढ़ाया है। प्रमुख रूप से:
आद्या झा: 96.6%
प्रत्युश सिन्हा: 95.6%
पूर्वी मण्डल: 95.2%
आदित्य पिल्लाई: 94%
वैभव उपर्दे: 93.8%
राजशिखर साहू: 93%
रोहन यादव: 92.4%
हरदीप कौर चावला: 90.2%
परीक्षा परिणाम का विवरण
इस वर्ष परीक्षा में शाला से कुल 149 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे, जिनका परिणाम शत-प्रतिशत उत्साहजनक रहा। इनमें से 109 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 36 ने द्वितीय श्रेणी और 3 ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की है।
प्रबंधन ने दी बधाई
विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर शाला प्रबंधन के उपाध्यक्ष फादर जोस मैथयू एवं प्राचार्या डॉ. लीना आर. जैकब ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दीं।
- Log in to post comments