नवरात्र में कन्या पूजन का अद्भुत संगम: 10 दिन से 6 माह तक की 151 बेटियों और उनके माता-पिता का हुआ भव्य स्वागत

A Magnificent Confluence of Kanya Pujan,During Navratri A Grand Welcome Accorded to 151 Daughters Aged Between 10 Days and 6 Months and Their Parents. The 'Bitiya Janmotsav' Has Been Organized for 12 Years by the Navsrijan Manch. Dignitaries Present Included Varnika Sharma Chairperson, Child Rights Protection Commission, Amarjeet Singh Chhabra Chairperson, State Minorities Commission, Senior Police Officer IPS Chanchal Tiwari, and Social Worker Neetu Singh. Raipur, Chhattisgarh,Khabargali

12 वर्षों से 'बिटिया जन्मोत्सव' मना रहा नवसृजन मंच

रायपुर (खबरगली ) राजधानी की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था 'नवसृजन मंच' द्वारा बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य 'बिटिया जन्मोत्सव' का आयोजन किया गया। स्थानीय वृंदावन हॉल सभागार में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में 10 दिन से लेकर 6 माह तक की 151 बेटियों और उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में सर्वप्रथम कन्या पूजन कर 151 बेटियों की आरती की गई। माँ दुर्गा का स्वरूप धारण की हुई नन्ही बच्ची जसलीन कौर हाथो में त्रिशूल थामे विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सभी 151 नन्ही बच्चियों को माता की चुनरी ओढाई गई और उनकी आरती उतारी गई।

A Magnificent Confluence of Kanya Pujan,During Navratri A Grand Welcome Accorded to 151 Daughters Aged Between 10 Days and 6 Months and Their Parents. The 'Bitiya Janmotsav' Has Been Organized for 12 Years by the Navsrijan Manch. Dignitaries Present Included Varnika Sharma Chairperson, Child Rights Protection Commission, Amarjeet Singh Chhabra Chairperson, State Minorities Commission, Senior Police Officer IPS Chanchal Tiwari, and Social Worker Neetu Singh. Raipur, Chhattisgarh,Khabargali

12 वर्षों से जारी है बेटियों के सम्मान का सफर

नवसृजन मंच पिछले 12 वर्षों से लगातार इस अनूठी परंपरा का निर्वहन कर रहा है। संस्था के माध्यम से अब तक हजारों परिवारों को बेटियों के जन्म पर गौरवान्वित किया जा चुका है। आयोजन का मुख्य आकर्षण वे नन्ही बेटियां रहीं, जिनकी किलकारियों से पूरा सभागार गुंजायमान हो उठा।

अतिथियों ने सराहा अभिनव प्रयास

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, "पवित्र नवरात्र के समय नन्ही कन्याओं का इस तरह पूजन और सम्मान करना अपने आप में अद्भुत है। जहां आज भी समाज में बेटियों के जन्म को लेकर चिंता देखी जाती है, वहीं यह आयोजन एक नई प्रेरणा देता है। एक साथ इतनी नन्ही बच्चियों की किलकारियां सुनना किसी मधुर संगीत से कम नहीं है।" राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आईपीएस चंचल तिवारी और समाजसेवी नीतू सिंह ने भी इस कार्यक्रम की सराहना की। अतिथियों ने जोर देकर कहा कि बेटियों के सम्मान का ऐसा मॉडल प्रदेश के प्रत्येक शहर में लागू किया जाना चाहिए। इस आयोजन ने न केवल बेटियों के प्रति सामाजिक सोच को बदलने का संदेश दिया, बल्कि उन माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान भी बिखेरी जो अपनी नन्ही परियों को गोद में लेकर इस सम्मान समारोह का हिस्सा बनने पहुंचे थे।

A Magnificent Confluence of Kanya Pujan,During Navratri A Grand Welcome Accorded to 151 Daughters Aged Between 10 Days and 6 Months and Their Parents. The 'Bitiya Janmotsav' Has Been Organized for 12 Years by the Navsrijan Manch. Dignitaries Present Included Varnika Sharma Chairperson, Child Rights Protection Commission, Amarjeet Singh Chhabra Chairperson, State Minorities Commission, Senior Police Officer IPS Chanchal Tiwari, and Social Worker Neetu Singh. Raipur, Chhattisgarh,Khabargali

अध्यक्षीय भाषण में संस्था के अध्यक्ष और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने संस्था की की वर्षभर की गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

आहार विशेषज्ञ ने दी महत्वपूर्ण जानकारी 

आहार विशेषज्ञ डॉ सारिका श्रीवास्तव ने आहार और पोषण सम्बंधित जानकारी देते हुए कहा की बच्चे के जन्म के बाद अक्सर माँ अपने आहार को लेकर उतनी गम्भीर नही रहती।उन्होंने आहार पोषण को लेकर लापरवाही न बरत खान पान पर विशेष गौर करने की बात कही।

A Magnificent Confluence of Kanya Pujan,During Navratri A Grand Welcome Accorded to 151 Daughters Aged Between 10 Days and 6 Months and Their Parents. The 'Bitiya Janmotsav' Has Been Organized for 12 Years by the Navsrijan Manch. Dignitaries Present Included Varnika Sharma Chairperson, Child Rights Protection Commission, Amarjeet Singh Chhabra Chairperson, State Minorities Commission, Senior Police Officer IPS Chanchal Tiwari, and Social Worker Neetu Singh. Raipur, Chhattisgarh,Khabargali

संस्था द्वारा बेटियों के लिए आवश्यक सामग्री बाँटी गईं 

संस्था द्वारा 151 बेटियों के माता पिता को बेटियों के लिए बेबी किट जिसमे बच्ची के लालन पालन की वस्तुएं,फ्रॉक,साबुन पावडर, खिलौने और बच्चो की मच्छर दानी और अन्य वस्तुए थी दी गई। साथ ही बेटियों को लेकर सरकार की विभिन्न योजनाओं के स्टाल जैसे सुकन्या योजना, नोनी योजना, मातृत्व समृद्धि योजना के स्टाल लगाए महिला एवं बाल विकाश के सहयोग से लगाए गए। साथ ही पोस्ट आफिस शाखा द्वारा छोटी बच्चियों का आधार कार्ड भी शिविर लगाकर बनाया गया साथ ही अन्य योजनाओं की जानकारी भी उन तक पहुचाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कांतिलाल जैन, और डा प्रीति सतपथी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर संस्था नवसृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष डा देवाशीष मुखर्जी,किशोर महानंद, कांतिलाल जैन मनीषा सिंह, पदमा शर्मा, प्रीति सत्पथी, डा रश्मि चावरे विनय शर्मा, नरेश नामदेव , मनोज जैन,अंजलि देशपांडे, खुशबू शर्मा, निधि झा, शकुंतला श्रीवास , सुनीता पाठक, नूपुर पांचाल, शशि यादव प्रीति दास मिश्रा, सुकृत आलोक शर्मा सहित संस्था के सदस्यगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत मे कन्या भोज सम्पन्न हुआ जिसमें प्रसाद स्वरूप चना पूड़ी और हलवे का प्रसाद भी वितरित किया गया।

Category