and Social Worker Neetu Singh. Raipur

12 वर्षों से 'बिटिया जन्मोत्सव' मना रहा नवसृजन मंच

रायपुर (खबरगली ) राजधानी की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था 'नवसृजन मंच' द्वारा बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य 'बिटिया जन्मोत्सव' का आयोजन किया गया। स्थानीय वृंदावन हॉल सभागार में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में 10 दिन से लेकर 6 माह तक की 151 बेटियों और उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में सर्वप्रथम कन्या पूजन कर 151 बेटियों की आरती की गई। माँ दुर्गा का स्वरूप धारण की हुई नन्ही बच्ची जसलीन कौर हाथो में त्रिशूल थामे विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सभी 151 नन्ही ब