पंचायती राज दिवस: रायपुर में बनी रणनीति, कबीरधाम में 24 अप्रैल को जुटेगा देशभर के दिग्गजों का जमावड़ा

Panchayati Raj Day, strategy made in Raipur, gathering of bigwigs from across the country to be held in Kabirdham on 24th April, National campaign of All India Panchayat Parishad, Nitin Gadkari, National President Valmiki Prasad Singh, State Patron Dr. Mamta Sahu, Advisor Dr. Udaybhan Singh Chauhan, State Acting President B. V. S. Rajkumar, State Incharge and Convener Ghanshyam Prasad Yadav, Chhattisgarh, Khabargali

अखिल भारतीय पंचायत परिषद का राष्ट्रीय अभियान: दिल्ली से शुरू होकर छत्तीसगढ़ में थमेगा कारवां, नितिन गडकरी के शामिल होने की संभावना

रायपुर (खबरगली ) अखिल भारतीय पंचायत परिषद द्वारा 12 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक देशभर में आयोजित होने वाले 'राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस' कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज राजधानी रायपुर में एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुई।

दिल्ली से कबीरधाम तक चलेगा अभियान

यह राष्ट्रीय अभियान देश की राजधानी दिल्ली से प्रारंभ होकर विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए 24 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक भव्य समारोह के साथ संपन्न होगा। रायपुर के विमला देवी चंद फाउंडेशन भवन में आयोजित आज की बैठक में इसी समापन समारोह और पंचायत स्थापना दिवस की तैयारियों पर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

दिग्गजों की उपस्थिति की संभावना

आगामी मुख्य कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की प्रबल संभावना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल्मीकि प्रसाद सिंह करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री, सांसद एवं विधायकों सहित राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति भी संभावित है।

Panchayati Raj Day, strategy made in Raipur, gathering of bigwigs from across the country to be held in Kabirdham on 24th April, National campaign of All India Panchayat Parishad, Nitin Gadkari, National President Valmiki Prasad Singh, State Patron Dr. Mamta Sahu, Advisor Dr. Udaybhan Singh Chauhan, State Acting President B. V. S. Rajkumar, State Incharge and Convener Ghanshyam Prasad Yadav, Chhattisgarh, Khabargali

बैठक में उमड़ा पदाधिकारियों का हुजूम

बैठक में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों, ब्लॉकों एवं प्रखंडों के संयोजकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक डॉ. ममता साहू, सलाहकार डॉ. उदयभान सिंह चौहान, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बी. वी. एस. राजकुमार सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान वक्ताओं ने पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत करने और 24 अप्रैल के आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक में बस्तर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर एवं सरगुजा संभागों से आए लगभग 150 से 200 पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विभिन्न जिलों एवं संभागों के पदाधिकारियों को नवीन दायित्व सौंपे गए तथा ग्राम पंचायत सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत प्रतिनिधियों को भी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जिम्मेदारियां दी गईं। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश प्रभारी एवं संयोजक घनश्याम प्रसाद यादव के नेतृत्व में किया गया।

Related Articles