प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिकाओं की बदौलत छ ग को दो और रजत पदक

judo team chhattisgarh

कुल पदको की संख्या 03 रजत सहित 04 पहुंची

राष्ट्रीय जुडो प्रतियोगिता इम्फाल (मणिपुर) में 14 से 19 अक्टूबर 2019

इम्फाल /रायपुर ( khabargali) राष्ट्रीय जुडो चैंपियनशिप सब जूनियर एवं कैडेट (बालक-बालिका) इम्फाल मणिपुर में द्वितीय दिन छ ग जुडो खिलाड़ियों ने दो रजत पदक जीत के पदको की संख्या 04 पहुंचाई।

आज सब जूनियर वर्ग के -57 kg में बिलासपुर की शारदा गोस्वामी एवं +57 kg में भिलाई की स्नेहा नियोगी दोनो ने अपने अपने वर्ग में रजत पदक जीता है। कल -28 kg वर्ग में भिलाई की पूर्णिमा ने रजत पदक और कोंडागांव के अनिल कुमार ने -40 kg में काँस्य पदक जीता था।

अभी प्रतियोगिता के तीन दिन और शेष है जिनमे छ ग के खाते में पदक बढ़ने की संभावना है। अनीस मेमन, महासचिव, जिला जूडो संघ रायपुर ने प्रेस नोट जारी कर उक्त जानकरी दी।

Category