रायपुर के दिनेश अकुला का जलवा: अब जियोस्टार स्पोर्ट्स के साऊथ और लैंग्वेज के बने हेड

Raipur journalist Dinesh Akula shines, now becomes head of South and Language for JioStar Sports, Chronicle Newspaper, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ की माटी के लाल और प्रखर पत्रकार दिनेश अकुला ने मीडिया जगत के शिखर पर पहुंचकर रायपुर का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। दिनेश अकुला को Jiostar में दक्षिण भारतीय भाषाओं के प्रमुख (Head) के रूप में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे  T20 वर्ल्ड कप के प्रसारण को हेड करने के साथ-साथ स्टार स्पोर्ट्स के 8 चैनलों के कंटेंट और भाषा प्रमुख और जियोहॉटस्टार में दक्षिण भाषाओं के खेल का कार्यभार संभालेंगे।

क्रॉनिकल से शुरू हुआ 'लंबी रेस के घोड़े' का सफर

दिनेश अकुला की पत्रकारिता की शुरुआत रायपुर के 'क्रॉनिकल' अखबार से हुई थी। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के साथ ही उन्होंने 'स्टार न्यूज' जॉइन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया था। उनके साथी और शुभचिंतक उन्हें शुरुआत से ही 'लंबी रेस का घोड़ा' मानते थे, और आज उन्होंने प्रबंधन की इन ऊंचाइयों को छूकर इसे सच कर दिखाया है।

सफलता का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड

दिनेश का करियर निरंतर तरक्की के रथ पर सवार रहा है। वे हैदराबाद से लेकर अमेरिका तक अपनी काबिलियत का परचम लहरा चुके हैं। Jiostar से पहले वे:

TV9 में संपादक की भूमिका निभा चुके हैं।

  • TV5 के ग्रुप हेड के रूप में नेतृत्व कर चुके हैं।
  • डिजिटल प्लेटफॉर्म Hashtag U के सीईओ (CEO) रह चुके हैं।

एक नई और चमकदार पारी

Jiostar के साथ उनकी यह नई पारी न केवल उनके करियर का एक और सुनहरा अध्याय है, बल्कि रायपुर जैसे छोटे शहर से निकलकर वैश्विक मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नेतृत्व करने की प्रेरणा भी है। उनकी इस उपलब्धि पर रायपुर के पत्रकारिता जगत और उनके मित्रों में हर्ष की लहर है।

Category