रायपुर की फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड, आसमान में 22 किलोमीटर दूर तक दिखा काला धुआं

रायपुर की फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड, आसमान में 22 किलोमीटर दूर तक दिखा काला धुआं खबरगली A massive fire broke out at a factory in Raipur, with black smoke visible for 22 kilometres. Hindi news latest news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का औद्योगिक इलाका भनपुरी आज सुबह दहल उठा। यहाँ स्थित एक तार फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयावह है कि इसकी लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से ही आसमान में साफ देखा जा सकता है। पूरा इलाका काले धुएं की चादर से ढंक गया है।

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के भीतर रखे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके के लिए रवाना कर दी गई हैं।

 

पुलिस की टीम ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आवाजाही रोक दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग इतनी भयंकर है कि दमकल कर्मियों को पास जाने में भी भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

Category