भजन प्रवाहक सचिन गुप्ता एण्ड पार्टी की होगी प्रस्तुति
श्री हनुमंत सेवा समिति व दीपक-नरेश केडिया द्वारा आयोजन
रायपुर (खबरगली ) राजधानी के चौबे कॉलोनी स्थित श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में गुरुवार, 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व अपार उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया जा रहा है।
दिनभर के विशेष कार्यक्रम
सुबह: श्री बजरंग बली का अभिषेक, विधि-विधान से पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण।
शाम 5:00 बजे: भजन प्रवाहक सचिन गुप्ता एंड पार्टी द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भजनों की प्रस्तुति। इस दौरान हनुमान जी की मनमोहक झांकी और फूलों की वर्षा भी की जाएगी।
रात 8:00 बजे: सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ एवं भव्य आरती। रात 8:30 बजे: विशाल भंडारे का आयोजन, जिसमें श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करेंगे।
भक्ति का केंद्र बना मंदिर
कार्यक्रम के संबंध में दीपक-नरेश केडिया ने बताया कि मंदिर में पिछले 4 वर्षों से हर मंगलवार शाम 7:30 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होता है, जिसमें लगभग 600 श्रद्धालु शामिल होते हैं। पूरा माहौल 'जय श्री राम' और 'जय हनुमान' के जयकारों से गुंजायमान रहता है।
धार्मिक महत्व: पं. घनश्याम तिवारी के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जी का जन्म राजा केसरी और माता अंजनी के यहाँ हुआ था। उन्होंने बताया कि शिवजी ने स्वयं हनुमान रूप में अवतार लिया था ताकि प्रभु श्री राम की लीला में सहायक बनकर रावण को मोक्ष दिला सकें। कलयुग में हनुमान जी सबसे प्रभावशाली और जागृत देवता माने जाते हैं, जिनकी भक्ति से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
- Log in to post comments