चुनाव में शानदार जीत के बाद बोले जयंतीभाई पटेल- 3000 विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा से करेंगे काम
रायपुर (खबरगली ) श्री गुजराती शिक्षण संघ, रायपुर के अध्यक्ष पद के चुनाव में जयंतीभाई पटेल ने भारी बहुमत से शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और समाजजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। अपनी जीत के बाद जयंतीभाई पटेल ने संघ के सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत समाज के विश्वास, एकता और सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
3000 विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य को बनाएंगे प्राथमिकता
नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयंतीभाई पटेल ने कहा कि श्री गुजराती शिक्षण संघ के विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 3,000 विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रभावी योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और संस्था के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संस्था में पारदर्शिता, गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
समाज के सहयोग से संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प
जयंतीभाई पटेल ने समाज के सभी सदस्यों, पदाधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों और शुभचिंतकों से निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से श्री गुजराती शिक्षण संघ नई उपलब्धियां हासिल करेगा और समाज की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगा।
जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर
चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों और समाजजनों ने जयंतीभाई पटेल का गर्मजोशी से स्वागत किया। शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
- Log in to post comments