विमान का टायर फटने के बाद बिलासा एयरपोर्ट में तीन दिन से उड़ानें बंद, हादसे के बाद यात्रियों में खौफ
बिलासपुर (खबरगली) बिलासा देवी केवट चकरभाठा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दिल्ली से आई फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फटने के बाद तीसरे दिन भी हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। इस हादसे के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और रनवे की स्थिति को लेकर यात्रियों में भारी डर और चिंता का माहौल है। स्थिति यह है कि यात्री अब चकरभाठा एयरपोर्ट से उड़ान भरने में असहज महसूस कर रहे हैं और बिलासपुर के बजाय रायपुर एयरपोर्ट जाकर फ्लाइट पकड़ रहे हैं। शुक्रवार को दिल्ली से बिलासपुर पहुंची एलायंस एयर की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान रनवे पर ही प्लेन का एक टायर अचानक फट गया था। इस वजह से विमा
