10 नवंबर से मिलेंगे टोकन खबरगली Big news for farmers selling paddy: tokens will be available starting November 10 bilaspur hindi news khabargali

बिलासपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी, जबकि किसानों को 10 नवंबर से टोकन जारी किए जाएंगे। इस बार किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन टोकन व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है। किसान 'तुहर टोकन' मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे टोकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने टोकन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए भूमि के रकबे के अनुसार नियम निर्धारित किए हैं। इसमें छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी गई है। किसानों को यह भ