16 जून तक रायपुर और 21 जून तक अंबिकापुर में बारिश के आसार खबरगली Monsoon will arrive in Bastar on June 13

जगदलपुर (खबरगली) जगदलपुर में भीषण गर्मी और उमस से परेशान छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 13 जून के आसपास बस्तर संभाग में प्रवेश कर सकता है। इसके बाद मानसून धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में सक्रिय होगा।

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हमेशा बस्तर के रास्ते होती है। यदि मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो 16 जून तक रायपुर और 21 जून तक अंबिकापुर क्षेत्र में मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है। पिछले एक दशक के आंकड़ों पर नजर डालें तो मानसून की आमद लगभग इन्हीं तारीखों के आसपास होती रही है।