दुधावा (खबरगली) सरोना तहसील के ग्राम शामतरा में गुरुवार देर रात एक तेंदुए ने घर में घुसकर सो रहे परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव सहित आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, पारधीपारा निवासी दिलीप मंडावी अपनी पत्नी बुधनी बाई, ससुर बुधेसिंह और बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच तेंदुआ घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया। हमले में दिलीप मंडावी, बुधनी बाई और बुधेसिंह के हाथ, गले सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। इसके अलावा गांव के बुधराम नेताम भी तें
- Today is:
