अब 5600 हितग्राहियों की बारी खबरगली Major action taken under Mahatari Vandan Yojana

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में अपात्र तरीके से लाभ लेने वाले हितग्राहियों के खिलाफ अब कार्रवाई तेज हो गई है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन सत्यापन के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे नाम सामने आए हैं, जो निर्धारित पात्रता के दायरे में नहीं आते थे। इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने जांच और सत्यापन की प्रक्रिया के आधार पर 5925 महिला हितग्राहियों के नाम योजना की सूची से हटा दिए हैं।