अहमदाबाद (खबरगली ) अदाणी ग्रुप ने आज एआई के क्षेत्र में बड़े निवेश की प्रतिबद्धता जताई। यह प्रतिबद्धता 100 बिलियन यूएस डॉलर या तकरीबन 9 लाख करोड़ रुपए के सीधे निवेश की है। इसके तहत साल 2035 तक रिन्यूएबल एनर्जी से चलने वाले, हाइपरस्केल एआई-रेडी डेटा सेंटर और जरूरी दूसरे एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार किया जाएगा। इसे भारत को एआई क्रांति में ग्लोबल लीडर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- Today is: