देहरादून (खबरगली) उत्तराखंड के चमोली में स्थित पीपलकोटी टनल हादसे के बाद चलाया जा रहा राहत और बचाव अभियान अब खत्म हो गया है। रेस्क्यू टीमों ने टनल में फंसे आखिरी लापता श्रमिक का शव भी बाहर निकाल लिया है। इस हादसे में कुल 10 मजदूरों की जान चली गई है, जबकि 12 लोग घायल हो गए। हाट-सियासैंण, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की 444 मेगावाट क्षमता वाली निर्माणाधीन टेल रेस टनल में 13 अगस्त 2026 को अचानक पानी और भारी मात्रा में मलबा घुस गया था। इस घटना के चलते टनल के अंदर काम कर रहे 22 मजदूर वहीं फंस गए थे।
- Today is:
