दुर्ग (खबरगली) रायपुर-भिलाई नेशनल हाईवे पर हादसों का खूनी सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरसा गेट के पास एक भीषण सड़क हादसे में मां और उनकी दो साल की मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार रायपुर से एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस अपने घर दुर्ग लौट रहा था।
- Today is: