बड़े पिता के अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से था नाराज खबरगली Class 5 student commits suicide; was upset over not being taken to the immersion of his uncle's ashes. hindi news latest news khabargali

दुर्ग (खबरगली)  भिलाई के कुरूद इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र मनीष देवांगन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि परिजन उसे बड़े पिता के अस्थि विसर्जन में नहीं ले गए थे। हालांकि, छात्र के खुदकुशी करने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।