बीजापुर (खबरगली)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को IED ब्लास्ट की चपेट में CAF का एक जवान आ गया। जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। जवान का नाम रामनाथ मौर्य है जो CAF की 8वीं वाहिनी में पदस्थ था। जवान के दोनों पैर के चिथड़े उड़ गए हैं। जवान की स्थित बेहद गंभीर बनी हुई है। घायल को रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
- Read more about बीजापुर में IED ब्लास्ट, CAF का जवान घायल
- Log in to post comments