बस्तर टाईगर

रायपुर(khabargali)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बुधवार देर रात कोरोना संक्रमण के चलते अपना एक और नेता खो दिया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव दीपक कर्मा (44) का उपचार के दौरान निधन हो गया। संक्रमण के चलते ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रायपुर के MMI नारायणा सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दीपक कर्मा, बस्तर टाइगर कहे जाने वाले शहीद महेंद्र कर्मा के बेटे थे। उनकी मां देवती कर्मा दंतेवाड़ा से कांग्रेस की विधायक हैं।