भिंड में बस और कार की भीषण टक्कर से 5 की मौत

भिंड (खबरगली) मध्य प्रदेश के भिंड जिले में गोहद चौराहा थाना इलाके से गुजरने वाले भिंड-ग्वालियर हाईवे से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-719 पर बीती देर रात बरात से ग्वालियर लौट रही बस ने कार को मारी टक्कर दी। जिससे हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हैं।

सूचना मिलते ही गोहद चौराहा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों में से 2 की बेहद गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है।