blood pressure problem

रायपुर (khabargali) एक स्वस्थ्य इंसान के लिए कितने घंटे की नींद जरूरी है, हमें रात में कितने बजे सो जाना चाहिए और सुबह कितने बजे उठना चाहिए यह सब तो हम जानते ही हैं लेकिन एक बात जो शायद कई लोग नहीं जानते वह यह कि आपको नींद से किस प्रकार से उठना चाहिए। आप नींद से किस प्रकार से उठते हैं इसका सीधा असर आपके हार्ट पर होता है। कुछ लोग सुबह आराम से अपना बिस्तर छोड़ते हैं लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अचानक झटके के साथ उठते हैं, मानो किसी ने सुबह-सुबह डरा दिया हो। खासकर इस भीषण ठंड में जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक है, उन्हें रात में 10 बजे सोने के बाद से जब भी बिस्तर से उठे, तब आप ए