call tracking will provide quick help; WhatsApp helpline number 9479210932

3 स्पेशल पेट्रोलिंग यूनिट शुरू, 27 जवान शहर के चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर...कॉल ट्रैकिंग से होगी त्वरित मदद

व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 94792-10932 भी जारी

रायपुर (खबरगली ) रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर की महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए 'पिंक पेट्रोल यूनिट' का आगाज किया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा शुरू की गई इस पहल में 3 यूनिट्स और 27 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। यह यूनिट आधुनिक कॉल ट्रैकिंग तकनीक से लैस है, जिससे आपात स्थिति में सहायता मांगने वाली महिलाओं तक बिना देरी किए पहुंचा जा सकेगा।