चर्चित समोदा अफीम कांड में बड़ा अपडेट

दुर्ग (खबरगली) दुर्ग जिले के समोदा गांव में मक्के की फसल की आड़ में की जा रही अवैध अफीम की खेती के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 143 दिन बाद अदालत में 939 पन्नों का विस्तृत आरोप पत्र (चार्जशीट) पेश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जबकि 2 आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

5.609 एकड़ में उगाई जा रही थी अवैध अफीम