रायपुर(खबरगली) छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 12 वरिष्ठ अधिकारियों की पदस्थापना का आदेश जारी हुआ है। इन अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहायक सेनानी अथवा समतुल्य रैंक के पदों पर जिम्मेदारी दी गई है। गृह (पुलिस) विभाग ने 15 अक्टूबर को नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन से यह आदेश जारी किया।
पदस्थापना का यह निर्णय विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसाओं के आधार पर लिया गया है। समिति की बैठक 17 सितंबर को आयोजित हुई थी, जिसमें संबंधित अधिकारियों के प्रकरणों पर विचार किया गया था।
