छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार में युवक ने अनोखी मांग

बेमेतरा (खबरगली) छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार में लोगों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन बेमेतरा जिले में सुशासन तिहार के शिविर में एक बार फिर प्रशासनिक सिस्टम पर गांव के युवक ने सवाल खड़े कर दिये है। गांव में सड़क निर्माण की मांग करते-करते थक चुके ग्रामीण ने अब स्कूली छात्रों और ग्रामीणों के लिए प्रशासन से हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने की मांग कर दी है।