गुवाहाटी (खबरगली) असम की राजधानी गुवाहाटी में लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। रविवार रात से शुरू हुई तेज बारिश के कारण सोमवार को शहर में हालात बेहद खराब हो गए। भीषण जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पूरे शहर का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। सड़कों पर पानी भरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया और कई इलाकों में घरों के अंदर तक पानी घुस गया।
- Today is: