दस्तावेजों की जांच में जुटी पुलिस खबरगली Bangladeshi youth arrested in Raipur; police examining documents raipur latest news khabargali

 रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बांग्लादेशी नागरिकों की मौजूदगी और उनकी पहचान को लेकर पुलिस की जांच लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने संजय नगर इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान शेख रेहान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, युवक के बांग्लादेशी नागरिक होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर उसके रायपुर में रहने, पहचान और दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के अभियान के दौरान हो गया था फरार