धर्मांतरण पर 'साय' का प्रहार: छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश होगा कड़ा विधेयक

10 अन्य महत्वपूर्ण फैसले लिए गए

रायपुर (खबरगली ) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को विधानसभा परिसर में आयोजित कैबिनेट बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया गया है. प्रदेश में अवैध और जबरन धर्मांतरण की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सरकार 'छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक 2026' (संभावित नाम) लाने जा रही है. साय कैबिनेट ने इस विधेयक के ड्राफ्ट को अपनी औपचारिक मंजूरी दे दी है. इस प्रस्तावित कानून का मुख्य उद्देश्य किसी भी व्यक्ति को डरा-धमकाकर, प्रलोभन देकर, धोखाधड़ी से या गलत जानकारी साझा कर धर्म परिवर्तन कराने से रोकना है.